पंकज सुबीर एक सक्रिय ब्‍लागर हैं तथा वे विभिन्‍न विधाओं में अपने छ: स्‍वयं के ब्‍लागों का संचालन करते हैं उसके अलावा वे कई दूसरे ब्‍लागों से भी जुड़े हुए हैं । सुबीर संवाद सेवा उनका प्रमुख ब्‍लाग है जहां वे ग़ज़ल कार्यशाला चलाते हैं, उसके अलावा कुछ ख़बरें कुछ बातें पर समाचार, महुआ घटवारिन पर कहानियां, सीहोर समाचार पर स्‍थानीय समाचार तथा शिवना प्रकाशन पर प्रकाशन की सूचनाएं लगाते हैं । ग़ज़ल का सफर नाम का ब्‍लाग उन्‍होंने ग़ज़ल के व्‍याकरण पर कार्य करने के लिये प्रारंभ किया है ।